Pages

Followers

Thursday, March 13, 2014

haiku deepotsav

दीप पर्व -हाइकु

दीप पर्व की
शुभकामनाएं लें
तम भगाएं।

दीप जलता
अन्धकार मिटता
आओ जलाएं।

शिक्षा का दीप
अज्ञान को मिटाता
ज्ञानी बनाता।

विनम्र भाव
अहंकार मिटाता
इन्सां बनाता।

शासक धर्म
सबको न्याय मिले
भाव जगाएं।

आओ जलाएं
मानवता के दीप
राष्ट्र बचाएं।

डॉ अ कीर्तिवर्धन

2 comments:

  1. आपको यह बताते हुए हर्ष हो रहा है के आपकी इस विशेष रचना को आदर प्रदान करने हेतु हमने इसे आज के ब्लॉग बुलेटिन - दोगला समाज पर स्थान दिया है | बहुत बहुत बधाई |

    ReplyDelete